लव अग्रवाल ने कहा, '22 जिले हैं- केरल के 7, मणिपुर के 5, मेघालय में 3 और अन्य, जहां पिछले 4 हफ्तों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है.
यह चिंता का कारण है.' उन्होंने आगे बताया कि देश में अभी भी 62 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. ये मामले इन जिलों के स्थानीय और सीमित क्षेत्रों में सामने आए हैं.
फाइजर-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से बढ़ने के बाद घटने लगता है एंटीबॉडी लेवल- लैंसेट स्टडी
लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के मामलों में गिरावट की रफ्तार कम हुई है जो कि चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, 'साप्ताहिक औसत के लिहाज से कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट आई है, लेकिन अगर हम मामलों में गिरावट की दर की तुलना पहले से अब तक करें, तो इसकी कमी चिंता का विषय बनी हुई है. हम इस संबंध में राज्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं.'
कोरोना का तीन बार शिकार हुई डॉक्टर, दो बार वैक्सीन लेने के बाद हुआ संक्रमण
इस बीच, भारत में 132 दिन बाद कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए. वहीं, 124 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40 हजार से कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोविड-19 के 29,689 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,14,40,951 हो गई, जबकि 415 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,21,382 हो गई.
भोपाल: कोरोना वैक्सीन ना लगवाने वाले शिक्षकों का कटेगा 1 महीने का वेतन
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,98,100 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,089 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,91,64,121 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,20,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई.
देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 1.73 प्रतिशत है. नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.33 प्रतिशत है. अभी तक कुल 3,06,21,469 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 44.19 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

0 Comments