राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में दो दिन से पूर्वी राजस्थान के शहरों में अच्छी बारिश शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में अलवर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, भरतपुर, सवाई माधोपुर और जयपुर जिले के कई इलाकों में खूब पानी बरसा। अलवर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां एक बरसाती साहबी नदी में 24 साल बाद पानी बहता दिखा। कोटा में तेज बारिश से अस्पताल के वार्ड में पानी भर गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये दौर जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में आज भी जारी रह सकता है।
मौसम विभाग से मिले डेटा के मुताबिक रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलवर जिले के सोड़ावास एरिया में दर्ज हुई, जहां (210 MM) पानी बरसा। इसी तरह अलवर के बहरोड़ (195), नीमराणा (190), बानसूर (136), मण्डावर (149), झुंझुनूं बुहाना (117), करौली के जगर बांध (120), सूरौठ (110), हिण्डौन (95), कोटा के खातौली (104), लाडपुरा (101), सवाई माधाेपुर के देवपुरा (100), पांचोलास (150 MM) बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर जिलों के कई एक दर्जन इलाके ऐसे है जहां 50 से 100 MM के बीच बारिश रिकॉर्ड की गई।
Hindustan:-

0 Comments