मायानगरी मुंबई के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली पर मानसून का खतरा मंडरा रहा है
मानसून के कारण दिल्लीवासियों ने अब गर्मी से राहत की सांस ली है
इस बारिश के कारण कई जगहों पर मुसीबत भी खड़ी हो रही है
कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया वही कई जगह बाढ़ जैसे नौबत भी बन गई
इसी तरह की एक खबर राजधानी दिल्ली से आई है जो काफी चौका देने वाली है एक कार ड्राइवर समेत जमीन में धंस गई आप इस तस्वीर सही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना खतरनाक है
तस्वीर दिल्ली के द्वारिका इलाके की है
गड्ढे में कार को डूबते हुए देखकर काफी सारे लोग वहां इकट्ठे हो गए और लोगों की मदद से युवक को गड्ढे से निकाल लिया गया
बताया जा रहा है कि युवक अपनी कार मैं अपने दोस्तों को मिलने जा रहा था वही जमीन समेत कार में धस गई युवक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है जिसका नाम अश्वनी कुमार के रूप में बताया जा रहा है
क्रेन मशीन की सहायता से कार को जमीन से बाहर निकाल लिया गया है तस्वीर में आप देख सकते हैं

0 Comments