Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Coronavirus के 24 घंटे में सबसे जादा केस

Coronavirus के 24 घंटे में सबसे जादा केस 

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है. कोरोना के एक्टिव केस करीब चार लाख हैं. कोरोना से अबतक चार लाख 22 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है.

Coronavirus Cases Today: 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़े हैं. पांच दिनों बाद 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,654 नए कोरोना केस आए और 640 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 41,678 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1336 एक्टिव केस बढ़ गए.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 14 लाख 84 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 22 हजार 22 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 6 लाख 63 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम हो गई है. कुल 3 लाख 99 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.


44 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 27 जुलाई तक देशभर में 44 करोड़ 61 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 40 लाख 2 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 46 करोड़ 9 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.36 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.



 


देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.27 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति



महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 6258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 62,76,057 तक पहुंच गई. 254 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 1,31,859 हो गई.

केरल में कोविड के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,05,245 हो गई. 156 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16,326 हो गई.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 128 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके साथ राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,01,487 हो गई है.

मध्य प्रदेश में 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,767 तक पहुंच गयी. मरने वालों की संख्या 10,512 है.

आंध्र प्रदेश में 1540 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,57,932 हो गई है. पूर्वी गोदावरी संक्रमण के मामले में राज्य में अब तक शीर्ष पर रहा है, जहां संक्रमितों की संख्या 2,75,975 है.

राजस्थान में 15 नए मामले सामने आए. वहीं, इस घातक संक्रमण से एक और संक्रमित की मौत हो गई. अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8,953 हो गई है. इस समय 278 संक्रमित उपचाराधीन हैं.

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने