Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Weather Alert: बिहार में 48 घंटे तक बरसेगा मॉनसून, कुछ क्षेत्रों में होगी घनघोर बारिश



पटना. बिहार में मॉनसून (Monsoon in Bihar) फिर से सक्रिय है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Department Forecast) के अनुसार अगस्त महीने में कमोबेश जून की तरह बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बिहार में शुक्रवार और शनिवार तक मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. कुछ एक स्थानों पर घनघोर बारिश (Heavy Rain) की आशंका जताई गई है. IMD पटना के अनुसार मध्य बिहार विशेष रूप से पटना से ट्रफ लाइन गुजर रही है. इसके कारण मॉनसून एक बार फिर अच्छी तरह से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने ने अपनी रिपोर्ट में कई स्थानों पर वज्रपात (स्थानीय भाषा में ठनका कहा जाता है) की भी आशंका जताई है. इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी बहने का भी पूर्वानुमान है.मौसम विभाग ने कई शहरों में चेतावनी जारी करते हुए लोगों से नदी में नहीं जाने और बादल छाने पर घरों से बाहर नहीं निकले की सलाह दी है.

मौसम विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन गंगानगर, नारनौल, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं इसके आसपास वाराणसी, पटना, शांति निकेतन और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इस वजह से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, उत्तरी बिहार के कई स्थानों पर मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने व वज्रपात के साथ भारी बारिश के आसार हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. घर से लेकर सड़कें तक डूबी हुई हैं. नदियां उफान पर हैं. गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, कमला आदि नदियां उफनाई हुई हैं. चंपारण में गंडक तेज कटाव कर रही है. गंडक बराज से एक लाख 39 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में वाया नदी के जलस्तर वृद्धि से बिनगामा, मोहनपुर, सरारी, दशहरा के सरेह में पानी फैल गया है. बारिश से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले में भी लोग बेहाल रहे.
Hindustan

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने