ज़रा सोचिए जिस मां ने बेटे को जन्म दिया हो, वो उस पर कोई आंच आने देगी? किसी और को उसके साथ खराब व्यवहार करने की इजाज़त देगी? शायद आपका जवाब नहीं में होगा, लेकिन ब्राज़ील की एक खतरनाक मां (Yasmin Vaz dos Santos Rodrigues) के जुल्मों की दास्तान (Mother Tortured Son) सुनकर आप इस पर यकीन नहीं कर पाएंगे. ये मां नहीं, अपने 7 साल के छोटे से बच्चे (7 Year Old Boy Murdered) के लिए किसी हैवान की तरह थी.
जिस शब्द को सुनकर ही राहत महसूस होती है, वो इस बच्चे के लिए खौफ (Mother Tortured Son) का दूसरा नाम बन गया था. कसूर इस बच्चे का कुछ भी नहीं था, लेकिन मां का दिल गर्लफ्रेंड (Lesbian Mother Killed Son) से लग गया था.जी हां, लेस्बियन मां के कारनामे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे, लेकिन उस औरत के हाथ मासूम बच्चे पर जुल्म ढाते हुए नहीं कांपे.
खुद ही बच्चे की हत्या कर लिखवाई रिपोर्ट
7 साल के बच्चे Miguel के गायब होने की रिपोर्ट अगर उसकी 26 साल की मां Yasmin Vaz dos Santos Rodrigues न लिखवाती, तो शायद ये खौफनाक कहानी सामने भी न आ पाती. Miguel ने खुद अपने मासूम बच्चे को एंटीडिप्रेशन की दवाइयां देकर बच्चे की बेहोश बॉडी को एक डफल बैग में भरा और नदी में फेंक दिया. दो दिन तक इंतज़ार करने के बाद उसने खुद बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई. ये बात उसने खुद पुलिस को बताई, जब पुलिस केस की सच्चाई तक पहुंच चुकी थी.
ऐसे-ऐसे जुल्म छाए, कि बच्चे की आत्मा तड़प उठी
बच्चे की मां यास्मीन अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड Bruna Nathieli Porto da Rosa के साथ रहती थी. तभी से प्रताड़ना का ये सिलसिला मिगुएल के लिए शुरू हुआ. पुलिस को एक क्लिप भी मिली है, जिसमें हत्यारी मां की गर्लफ्रेंड बच्चे से ये कहती हुई नज़र आ रही है कि वो उसे मां के आने के बाद मार खिलवाएगी. पुलिस ने केस की जांच के बाद बताया कि बच्चा बुरी तरह की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रहा था. वो कुपोषित था. उसे स्कूल में डाला तो गया था, लेकिन उसके न तो कोई दोस्त थे, न ही उसे कहीं जाने दिया जाता था. सज़ा के तौर पर उसे एक कमरे में लॉक रखा जाता था. उसे जंज़ीर से अलमारी में बांधकर बंद कर दिया जाता था. पुलिस को वो जंज़ीर भी मिली है, जिससे बेटे को यास्मीन बांधकर रखती थी. इतना ही पुलिस को डायरी भी मिली है, जिसमें 7 साल के छोटे बच्चे को मानसिक रूप से तोड़ देने वाली बातें लिखवाई गई हैं. बच्चे से उसकी मां लिखवाती थी - 'मैं बहुत बुरा बेटा हूं. मैं मूर्ख हूं. मैं अपनी मां जैसी मां पाने के काबिल नहीं हूं. मैं बुरा हूं, क्रूर हूं और मुझे किसी की भी इज्ज़त करना नहीं आता.'
बच्चे को प्रताड़ित करने का सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उसकी मां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगी. इससे पहले वो बच्चे को अपनी मां के घर भेजना चाहती थी, लेकिन पेपर्स में कुछ गलती होने की वजह से उसे बेटा अपने ही पास रखना पड़ा. वो हमेशा से उससे मुक्ति चाहती थी, इसलिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
Hindustan

0 Comments