Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूलों को करनी होगी फीस में 15 प्रतिशत की कटौती

कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार ने छात्रों को दी बड़ी राहत, स्कूलों को करनी होगी फीस में 15 प्रतिशत की कटौती

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी के चलते स्कूल कॉलेज बंद हैं. इस बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए छात्रों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, 'महाराष्ट्र कैबिनेट ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए आज स्कूलों की फीस में 15 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया.

फिलहाल अभी इस फैसले के बारे में किसी भी तरह का आदेश पारित नहीं हुआ है लेकिन शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा.'' सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए लिया है.शिक्षा बोर्डों से की गई बात

महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिया है. मंत्री ने कहा, ''महाराष्ट्र बोर्ड सहित विभिन्न शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों ने पहले ही राज्य सरकार को सूचित किया है कि वे फीस में कमी के संबंध में नियमों का पालन करेंगे. सरकार के इस आदेश में माता-पिता और स्कूल प्रबंधन के बीच किसी भी विवाद से बचने के लिए विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाएगा. ''

अभिभावकों ने की थी शिकायत

गौरतलब है कि लंबे समय से अभिभावक स्कूलों की फीस में कटौती करने की मांग कर रहे थे. सरकार ने कहा कि कोरोना काल में फीस का ऐसा माहौल होना चाहिए ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे. सरकार के सामने कई अभिभावकों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि महामारी के दौरान बहुत से लोगों की नौकरी चली गई और परिवार के सामने वित्तीय संकट आ गया लेकिन प्राइवेट स्कूल और कॉलेज इस संकट के दौर में भी मुनाफा कमा रहे हैं. शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया फैसला इस साल की फीस के संबंध में है.

Hindustan

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने