Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जम्मू-कश्मीर में 22 की मौत, उत्तर भारत में अलर्ट जारी।

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, जम्मू-कश्मीर में 22 की मौत, उत्तर भारत में अलर्ट जारी

Weather Update: मानसून अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बादल फटने एवं भूस्खलन होने से 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग विज्ञान ने उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है, वहीं दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। प्राकृतिक आपदा के चलते एनडीआरएफ यानी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को बचाव अभियान चलाने और नुकसान का आकलन करने के लिए तैनात कर दिया गया है।

महाराष्ट्र राज्य की अगर बात करें तो यहां भी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश से संबंधित मरने वालों की संख्या यहां पर 213 तक पहुंच गई है। अधिक प्रभावित जिलों में से एक रायगढ़ में 95 लोगों की मौत की खबर है।बड़े स्तर पर भूस्खलन की चपेट में आने वाले अन्य जिलों में सतारा और रत्नागिरी शामिल है, जबकि बाढ़ ने कोल्हापुर और सांगली में भी लोगों की जान ले ली है। दिल्ली में लगातार बारिश की चेतावनी देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आने से काफी नुकसान हुआ है। इसके अंतर्गत 14 लोगों की मौैत की खबर सामने आ रही है। वहीं अभी तक चार लोग और लापता बताए जा रहे हैं। राज्य के मुख्य सचिव अनिल खाची ने मीडिया को संबोधित करते हुए बुधवार को बताया कि सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि उदयपुर में तोजिंग नाले पर बादल फटने से लाहौल-स्पीति में आई बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई।

कुल्लू जिले में मरने वालों में एक जलविद्युत परियोजना अधिकारी और दिल्ली का एक पर्यटक भी शामिल है। चंबा में दो और लोगों की मौत की पुष्टी की खबर है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देते हुए ‘लाल’ मौसम चेतावनी जारी की है। वहीं मनाली, मनाली-लेह राजमार्ग और ग्रामफू-काजा राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है। कई भूस्खलनों ने कालका-शिमला राजमार्ग और चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग को भी अवरूध्द कर दिया है।

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 8 लोगों की मौत 17 लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दचन और बौजवा इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। दचिन से दो महिलाओं समेत सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बुधवार को राजौरी जिले के सूजे हुए सकतोई नाले में एक अन्य व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के संयुक्त अभियान में 17 लोगों को इलाके से बचाया गया, तों वही 17 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

अमरनाथ में भी फटे बादल, तों अन्य क्षेत्रों में हुई तबाही

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के अलोसा गांव से भी बादल फटने की सूचना है। बुधवार को इस बीच किश्तवाड़ जिले के मचैल, पद्दार और बंजवाह में बाढ़ से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश

बीते दिन बुधवार को दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक 386.3 मिमी बारिश हुई है। बुधवार की सुबह भारी बारिश के बाद इंडिया गेट के पास सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया। वसंत कुंज, लक्ष्मी नगर, मुबारकपुर, मालवीय नगर, द्वारका सेक्टर 1 और 8, महिपालपुर, नांगलोई और उत्तम नगर सहित कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया।
Hindustan

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने