स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं। कठुआ के लखनपुर से लेकर कानाचक बॉर्डर तक पुलिस की करीब 40 स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है। एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 15 अगस्त तक थानेदार, चौकी अफसर, डीएसपी स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहेंगे। किसी आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाएंगे।
बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों के ड्रोन संभावित क्षेत्रों में रात के समय पुलिस की स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में ड्रोन एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए खास तैयारी की गई है।जानकारी के अनुसार लखनपुर से लेकर कानाचक तक पुलिस की तकरीबन 30 से 40 टीमों को तैनात किया गया है। इनके साथ ही पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप भी काम करेगा।
साथ ही बीएसएफ के साथ तालमेल बढ़ाकर भी काम होगा। यह टीमें पूरी रात ड्रोन संभावित इलाकों में नजर रखेंगी, ताकि जब भी कहीं पर ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उस पर कार्रवाई की जा सके। आईजी जम्मू मुकेश सिंह का भी कहना है कि ड्रोन एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं।सीमांत इलाकों से जम्मू आने वाले रास्तों पर विशेष नाके
कठुआ के एसएसपी रमेश कोतवाल का कहना है कि ड्रोन संभावित क्षेत्रों में स्पेशल टीमों को तैनात किया गया है, ताकि ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखी जाए। बीएसएफ से भी बात की गई है। रात के समय विशेष गश्त होगी। दोमाना के डीएसपी कोशीन कौल का कहना है कि रात को सीमांत इलाकों से जम्मू को आने वाले रास्तों पर विशेष नाके स्थापित किए गए हैं।
सुबह होगी विशेष जांच
सीमांत क्षेत्रों से जम्मू आने वाले वाहनों की सुबह कुछ वक्त के लिए विशेष जांच होगी। हालांकि पुलिस अफसरों ने यह समय नहीं बताया है, लेकिन एक कुछ समय ऐसा तय किया गया है, जिस वक्त स्पेशल चेकिंग होगी। पिछले कुछ सालों का आतंकी कनेक्शन और गतिविधियां देखकर यह समय तय किया गया है।
Hindustan

0 Comments