Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश में बिजली गिरी

मंगलवार को गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज दंड पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर की 52 गज ध्वजा को नुकसान पहुंचा, हालांकि इस हादसे में द्वारकाधीश मंदिर की कोई नुकसानी नहीं हुई ,केवल मंदिर की दीवारें काली पड़ गई ।घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग झंडे पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है मंदिर के आसपास बनी बस्ती है ऐसे में अगर इसी इलाके में बिजली गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था ।
मंदिर के ऊपर लगे झंडे का भी खास महत्व है इसे 52 गज ध्वजा कहा जाता है । यह भारत का अकेला ऐसा मंदिर है जहां दिन में 3 बार 52 गज की ध्वजा चढ़ाई जाती है भक्तों के बीच इस ध्वजा को लेकर इतनी श्रद्धा है, कि ध्वजा चढ़ाने के लिए कई बार उन्हें 2 साल तक का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मंदिर के किसी हिस्से पर बिजली गिरी है। द्वारकाधीश ने शहर के लोगों को बड़े हादसे से बचा लिया।

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने