कब आएगा 12th का रिजल्ट
इस माह के अंत तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है. डाटा एंट्री का काम आरंभ हो गया है. रिजल्ट इस माह के अंत तक घोषित किए जाने की तैयारी में माशिमं जुटा हुआ है. बताते हैं। कि इस बार पूरक परीक्षा का भी प्रावधान नहीं होगा
कक्षा 12th के बच्चे परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर भी इस बार पुनर्गणना तथा पुनर्मूल्यांकन नहीं करा पाएंगे. कोरोना के कारण घर बैठे परीक्षा देने की व्यवस्था दिए जाने के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन एवं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है. 10वीं में भी इस बार यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी.

0 Comments