Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मौसम की स्थिति देखें

राजस्थान में 2 दिन बाद बारिश का दौर!

Hindustan:- जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में 17 से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट; इस मानसून पहली बार बीसलपुर बांध में आया पानी।

गर्मी और उमस से परेशान राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 2 दिन बाद भारी बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। इसका कारण नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनना बताया जा रहा है। इस सिस्टम के बनने से भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग से लगे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ, अजमेर, जयपुर और टोंक जिले के निवासियों के  लिए बहुत सूखद ख़बर है। इस मानसून के सीजन में पहली बार बीसलपुर बांध में पानी आया है।


मौसम की स्थिति देखें तो गुरुवार को बाड़मेर, पाली, सवाई माधोपुर जिलों में दोपहर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जयपुर में भी सुबह से तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। जयपुर में आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं चूरू, सीकर, अलवर क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई। यहां आज दिन में तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहा।

 Hindustan news

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने