आपका भी WhatsApp अकाउंट बंद हो सकता है l
कंपनी के मुताबिक, जब भी कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने, परेशान और नफरत फैलाने वाला या नस्लीय या जातीय भेदभाव फैलाने वाले या फिर किसी को गैर-कानूनी या गलत व्यवहार करने के लिए उकसाने वाले कंटेंट को शेयर करता है, उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है. इसके अलावा अगर कोई यूजर WhtasApp की टर्म्स एंड कंडीशन का उल्लंघन करता है तो भी उसका अकाउंट बंद हो जाता है.
WhatsApp ने महीनेभर में बंद किए 20 लाख से ज्यादा अकाउंट,
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp ने गुरुवार को बताया कि उसने एक महीने में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों के अकाउंट को बंद कर दिया है. उसने ये जानकारी अपनी मंथली रिपोर्ट में दी है. ये रिपोर्ट (New IT Rules) लागू होने के बाद जारी की गई है, क्योंकि नई गाइडलाइंस के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने (Compliance Report) जारी करनी होगी.
क्या है IT रूल्स?
नए IT रूल्स जिसे इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल एथिक्स कोड रूल्स 2021 भी कहा जाता है, इसका रूल 4(d) कहता है कि सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने पर कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होगी. इसमें कंपनियों को बताना होगा कि उन्हें कितनी शिकायतें मिलीं और उन्होंने उस पर क्या एक्शन लिया.

0 Comments