Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुंबई के 3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा



मुंबई पुलिस को मिले एक गुमनाम फोन कॉल ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. दरअसल शुक्रवार को मुंबई पुलिस को एक अज्ञात फोन आया था जिसमें राज्य के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखे होने की बात कही गई थी. इस खबर के मिलते ही राज्य के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों (Three major railway stations) और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Bollywood Megastar Amitabh Bachchan) के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. वहीं इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने राजू कांगने और रमेश शिरसाठ को गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जा रही है.पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं .

उन्होंने बताया, “कॉल मिलने के बाद, रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया. लेकिन इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, फिलहाल वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है.”

बढ़ी पुलिस की सिरदर्दी

वहीं सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया, जिससे कॉल किया गया था. लेकिन दूसरी बार फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अब मुझे परेशान मत करो और फोन काट दिया. उसके बाद से उस व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया. संदिग्ध ने फोन स्विच ऑफ कर दिया था.

तत्काल चारों जगहों पर तलाशी अभियान शुरू

अज्ञात फोन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल चारो जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया. संबंधित स्थानों पर बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है. पिछले कुछ घंटों से तलाशी अभियान जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

Hindustan

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने