Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जम्मू-कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने की वर्षगांठ पर बारामूला में पुलिस दल पर आतंकियों ने चलाई गोली



श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी की जान नहीं गई या कोई घायल नहीं हुआ. आतंकियों ने ये हमला ऐसे वक्त किया है जब जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है.

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर चलाई गई गोली

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के बातपोरा में पुलिस दल पर 10 बजकर 20 मिनट पर गोली चलाई गई. अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की या किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आर्टिकल 370 को निरस्त करने के विरोध में क्षेत्र में पूर्ण रूप से बंद है.आज से ठीक दो साल पहले हटी धारा 370

आज से ठीक 717 दिन पहले भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा में संविधान के आर्टिकल 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया था. 72 सालों तक जम्मू कश्मीर और देश के बीच अनुच्छेद 370 की जो फांस थी, जिसे आज ही के दिन 2 साल पहले इतिहास बना दिया गया और एक नए कश्मीर की कहानी लिख दी.

Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने