Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Coronavirus Latest Updates: इन 5 राज्यों में कोरोना के 80 परसेंट से ज्यादा नए केस, अकेले केरल में 52% मामले दर्ज


Coronavirus In India Latest Updates: तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि, कोरोना मामलों में बढ़ोतरी कुछ ही राज्यों में दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 42,982 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 80.73 फीसदी केस सिर्फ 5 राज्यों में दर्ज किए गए हैं. वहीं, अकेले केरल में 52.15 परसेंट केस मिले हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों वाले राज्यों में केरल सबसे ऊपर है जहां 22,414 नए मामले सामने आए हैं. केरल के बाद महाराष्ट्र में 6,126 मामले, आंध्र प्रदेश में 2,442 मामले, तमिलनाडु में 1,949 मामले और कर्नाटक में 1,769 नए केस दर्ज किए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना से 533 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें सबसे महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. यहां 195 कोरोना मरीजों की जान गई है, वहीं केरल में 108 मरीजों की मृत्यु हुई है. वर्तमान में भारत का रिकवरी रेट 97.37 फीसदी है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,726 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गई है. वहीं, अभी भारत में कोरोना के 4,11,076 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है.

बिहार में कोरोना के कम होते केस के बीच अब रियायतों का दौर भी शुरू हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने अनलॉक 5 की रियायतों का ऐलान कर दिया है. अब बिहार में स्कूल भी खुलेंगे और कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल को भी खोला जाएगा. 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है.

बिहार में 9वीं से 10वीं की क्लास 7 अगस्त से और पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेंगी. अब 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कोचिंग सेंटर भी ऑपरेट कर पाएंगे. प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल और मॉल को भी खोलने की इजाजत होगी.

केरल सरकार ने राज्य में लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने का ऐलान किया है. दुकानों को 6 दिन तक खोलने की अनुमति दी जाएगी. यहां दुकानें सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक खोली जाएंगी. जहां एक सप्ताह में 1000 आबादी में से 10 से अधिक लोग संक्रमित होते हैं, वहां दुकानों के लिए ट्रिपल लॉकडाउन होगा. 15 अगस्त और 22 अगस्त (ओणम) के दिन भी लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील जारी रहेगी.
Hundustan


Post a Comment

0 Comments

सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मूल शुल्क   2.5%   से घटाकर शून्य कर दिया सरकार ने